व्यायाम के साथ वजन कैसे कम करे ! exercise ke sath wajan kaise kam kare

पिछले लेख में अभी तक आपने वजन बढ़ने के कारण और आहार द्वारा वजन कम करने के बारे में जानकरी प्राप्त की होंगी। इस लेख में हम व्यायाम द्वारा weight loss करने की जानकारी लेंगे। Weight loss करने के लिए जितना आहार में बदलाव जरुरी है उतना ही व्यायाम को अपने दैनंदिन जीवन का हिस्सा बनाना जरुरी है।
Weight loss करने के लिए व्यायाम करना क्यों जरुरी है एवं व्यायाम करने के क्या फायदे है इसकी अधिक जानकारी निचे दी गयी है :

Weight loss - tips-exercise-in-Hindi
"The Best Exercise To Lose Weight Is The Exercise You Will Do...!!" 
  • Calories जलाना : आप जितना अधिक शारीरिक गतिविधिया करते है उतनी अधिक calories जलती है। आप आहार द्वारा जीतनी calories लेते है उससे अधिक calories व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया द्वारा calories जलाते है तो आसानी से Weight loss करने के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। 
  • मोटापे के दुष्परिणाम रोकना : व्यायाम द्वारा आप High Blood Pressure और Cholesterol घटा सकते है। व्यायाम करने से मोटापे से जुडी mental problems से भी छुटकारा मिल सकता है। 
  • अनुशासन / Self Control : अध्ययनो से पता चला है की व्यायाम करने से भोजन खाने की इच्छा से पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है। 
  • चयापचय दर / Metabolism : Weight loss होने पर चयापचय दर धीमी पद सकती है जिससे कमजोरी आ सकती है। व्यायाम से चयापचय में आई इस कमी को भरने में मदद मिल सकती है। 
  • आत्मविश्वास जगाना / Motivation : व्यायाम करने से आप अच्छा अनुभव महसूस करते है। आप में ज्यादा आत्मविश्वास आता है और इससे आपको अपना वजन नियंत्रण का प्रयास जारी रखने की प्रेरणा मिलाती है। 
  • मांसपेशिया / Muscle : Weight loss होने पर चर्बी के अलावा मांसपेशिया भी घटती है। व्यायाम करने से मांसपेशिया मजबूत बनती है और उन्हें व्यर्थ होने से रोकने में मदद मिलती है। 

व्यायाम और Weight Loss

व्यायाम द्वारा Weight loss करने के लिए यह जानना जरुरी है की कौन से व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया द्वारा कितनी calories जलती है। एक बार आप को यह पता चल जाए की किस व्यायाम से कितनी calories जलती है तो आप अपने वजन और आहार के हिसाब से कौन सा व्यायाम, कितने समय तक करना है इसका अंदाजा लगा सकते है।

निचे दिए गए तालिका से आप यह पता लगा सकते है की जब आप कोई गतिविधि 30 मिनिट तक करते है तब आप कितनी calories जलाते है। 

शारीरिक गतिविधि
किसी निश्चित वजन के लिए 30 मिनिट में जली Calories
Gym की गतिविधि
50 kg
60 kg
70 kg
80 kg
90 kg
100 kg
Aerobics - सामान्य
145
174
203
232
261
290
Cycle चलाना - धीरे
185
222
259
296
333
370
सीढी चढ़ना
158
190
222
253
285
317
वजन उठाना - सामान्य
79
95
111
127
143
158
व्यायाम






शारीरिक गतिविधि
किसी निश्चित वजन के लिए 30 मिनिट में जली Calories
प्रशिक्षण व खेल गतिविधि 
50 kg
60 kg
70 kg
80 kg
90 kg
100 kg
Basket Ball
211
253
296
338
380
422
Cycle चलाना -माध्यम
264
317
370
422
475
528
Skipping
185
222
259
296
333
370
Running / दौड़ना
264
317
370
422
475
528
Football खेलना
132
158
185
211
238
264
तैरना
158
222
259
296
333
370
Tennis खेलना
185
190
222
253
285
317
चलना - सामान्य
106
127
148
169
190
211
चलना - तेज
132
158
185
211
238
264

Weight loss करने के लिए आप दिन भर में जीतनी calories आहार में लेते है, उससे ज्यादा calories आपको दैनंदिन शारीरिक गतिविधि और व्यायाम द्वारा खर्च करना होता है। सरल भाषा में, जितना आपका incoming है उससे ज्यादा outgoing होना चाहिए। 

आपका वजन ज्यादा हो या वजन नियंत्रण में हो, स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए व्यायाम करना और हमेशा fit रहना जरुरी है। अलग-अलग व्यायाम और उनके फायदे संबंधी अधिक जानकारी अगले लेख में देखेंगे !

Post a Comment

0 Comments