कैसे पता करे आपका वजन सामान्य से ज्यादा है या नहीं ? how to know if your overweight


हर कोई सुखमयी निरोगी जीवन जीना चाहता है।  निरोगी और स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने के लिए आपका वजन नियंत्रण में होना बेहद जरुरी है। सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए की आपका वजन किस श्रेणी में आता है। क्या आपका वजन नियंत्रण में है, ज्यादा है या खतरे के लक्षण के पार पहुच गया है ?

इन सवालों का जवाब पाने के लिए और अपना वजन का लक्ष्य पता करने के लिए हम निचे दिए गए ३ मानको का इस्तेमाल कर सकते है :
  1. Body Mass Index (B.M.I)
  2. शरीर के आकार की जाँच (Abdominal Girth)
  3. ऊचाई और वजन मानक तालिका 
how to know if your overweight, how to know if i'm overweight, how to know if i am overweight, how to know if your overweight for your age, am i overweight calculator, am i overweight test, how do i know if i'm overweight for my age and height, how many pounds overweight am i, How-to-know-if-you-are-overweight-or-not,  उम्र के हिसाब से वजन, लम्बाई के अनुसार वजन, वजन कितना होना चाहिए, उम्र के अनुसार वजन, लम्बाई बढ़ाने के तरीके, शिशु का वजन, वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवा, लम्बाई बढाने के घरेलू तरीके,

१) Body Mass Index (B.M.I) क्या है ?

जिस तरह ह्रदय के बीमारी की जोखिम की स्तिथि का आकलन करने के लिए रक्तचाप / Blood Pressure निरक्षण करते है, ठीक उसी तरह  B.M.I आपके वजन की जांच करने और साथ ही आपके स्वस्थ्य से जुड़े खतरे का आकलन करने का सही उपाय है।

B.M.I गणना मीटर में आपकी ऊचाई और किलोग्राम में आपके वजन पर आधारित है। B.M.I गणना निम्नलिखित तरह से की जाती है :
  1. अपनी ऊचाई मीटर में मापे (उदा.172 centimeters = 1.72 meter) = 1.72 meter
  2. इस अंक का गुना इसी से करे (उदा. 1.72 X 1.72 ) = 2.96 meter²
  3. अपना वजन किलोग्राम में मापे (उदा. 70 kilograms) = 70 kgs
  4. अपनी B.M.I जानने के लिए उत्तर 3 को उत्तर 2  से भाग दे = 70 ÷ 2.96 = 23.64 kg/m²

B.M.I के अनुसार वयस्कों में अत्याधिक वजन और मोटापे का वर्गीकरण 

वर्गीकरण
B.M.I (Kg/m²)
बीमारी का खतरा
कम श्रेणी
< 18.5
कम
सामान्य श्रेणी
18.5 to 23.0
औसत
अधिक वजन
23.0 to 25.0
हलकी वृद्धि
मोटापा
 25.0

वर्ग १
25.0 to 29.9
गंभीर
वर्ग 2
30.0
अधिक गंभीर
आपका वजन सामान्य श्रेणी के जितना करीब होंगा आपको वजन से जुडी स्वस्थ्य समस्याओ से परेशान होने का खतरा उतना ही कम होंगा।


२) शरीर के आकार की जाँच (Abdominal Girth) क्या है ?

शरीर में Fat जमा होने के लिए सबसे खतरनाक जगह है कमर के आसपास और शरीर का उपरी हिस्सा। यही सबसे महत्वपूर्ण जगह है जहां अनावश्यक चर्बी को घटाया जाना जरुरी है।

ध्यान रहे, इस बात की शोध से पृष्टि हुई है की किसी महिला के लिए 90 cm से ज्यादा की या पुरुष के लिए 100 cm से ज्यादा की कमर कई स्वस्थ्य संबंधी समस्याओ के लिए जिम्मेदार है।

शरीर के आकार की जाँच (Abdominal Girth) मापने के लिए measuring tape अपनी नाभि के ऊपर पेट की सीधी लाइन में समान्तर रखे।

                            कमर के घेरे का माप और बीमारियों का खतरा
पुरुष
स्त्री
बीमारी का खतरा
कमर का घेरा  94 cm
कमर का घेरा  80 cm
अधिक
कमर का घेरा  102 cm
कमर का घेरा  88 cm
अत्याधिक खतरा


३) ऊचाई और वजन मानक तालिका

सामान्य भारतीय स्त्री और पुरुष के ऊचाई और वजन मानक तालिका निचे दी गयी है। आप आपके उचाई के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए इसका अंदाजा निचे दी गयी तालिका से लगा सकते है।

Standard Height & Weight for Indian Men and Women                         
Height 
Men 
Women
(Feet & Metres) 
Weight
Weight

(kgs) 
(kgs) 
5'-0" (1.523 m)
50.8 - 54.4
50.8 - 54.4
5'-1" (1.548 m)
51.7 - 55.3
51.7 - 55.3
5'-2" (1.574 m)
56.3 - 60.3
53.1 - 56.7
5'-3" (1.599 m)
57.6 - 61.7
54.4 - 58.1
5'-4" (1.624 m)
58.9 - 63.5
56.3 - 59.9
5'-5" (1.650 m)
60.8 - 65.3
57.6 - 61.2
5'-6" (1.675 m)
61.6 - 66.7
58.9 - 63.5
5'-7" (1.700 m)
64.0 - 68.5
60.8 - 65.3
5'-8" (1.726 m)
65.8 - 70.8
62.2 - 66.7
5'-9" (1.751 m)
67.6 - 72.6
64.0 - 68.5
5'-10" (1.777 m)
69.4 - 74.4
65.8 - 70.3
5'-11" (1.802 m)
71.2 - 76.2
67.1 - 71.7
6'-0" (1.827 m)
73.0 - 78.5
68.5 - 73.9
6'-1" (1.853 m)
73.3 - 80.7
73.3 - 80.7
6'-2" (1.878 m)
77.6 - 83.5
77.6 - 83.5
6'-3" (1.904 m)
79.8 - 85.9
79.8 - 85.9

आशा है अब तक आपने इन तीनो मानको का इस्तेमाल कर आपका वजन किस श्रेणी में है यह पता कर लिया होंगा।
  • अगर आपका वजन सामान्य श्रेणी में है तो आपको हार्दिक बधाई ! कोशिश करे की आपका वजन हमेशा नियंत्रित  रहे।  
  • अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है तो अब समय आ गया है की आप आपके स्वस्थ्य के बारे में गंभीर हो कर सोचे और वजन कम करने की योग्य प्रक्रिया शुरू करे। 
मोटापे और वजन बढ़ने के कारण जानने के लिए पढ़े - Causes of Obesity In Hindi

                          Lose Weight ! Gain Health !!

Keywords : Weight gain, Weight loss in Hindi, Obesity in Hindi, Body Mass Index in Hindi अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook या Tweeter account पर share करे !

आपसे अनुरोध है कि आप आपने सुझाव, प्रतिक्रिया या स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न निचे Comment Box में या Contact Us में लिख सकते है !

Post a Comment

0 Comments