Anemia हीमोग्लोबिन बढाने के उपाय, खुन की कमी के कारण How to Increase Hemoglobin in Body

शरीर में लाल रक्त कण या हीमोग्लोबिन की किसी कारण सामान्य से कम मात्रा होने की स्तिथि को रक्त की कमी या Anemia कहा जाता हैं। शरीर की हर कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और शरीर में यह महत्वपूर्ण कार्य हिमोग्लोबिन द्वारा किया जाता हैं। शरीर में रक्त की कमी / एनीमिया होने के कारण कई प्रतिकूल परिणाम होते हैं।

शरीर में रक्त की कमी / Anemia के लक्षण, प्रकार और कारण संबंधी जानकारी निचे दी गयी हैं :

how to increase hemoglobin in hindi language, hemoglobin ki kami se kya hota hai, meaning of haemoglobin in hindi, hemoglobin hindi me, what is hemoglobin and what does it do, how to increase hemoglobin fast, how to increase hemoglobin during pregnancy, blood badhane ke tips in hindi, anemia rakt kami causes symptoms hindi

शरीर में रक्त की कमी / Anemia के लक्षण क्या हैं ?

Symptoms of Anemia in Hindi 

शरीर में सामान्य से कम रक्त / Anemia होने पर निचे दिए हुए लक्षण नजर आते हैं :

  1. ज्यादा थकान
  2. सुस्ती 
  3. सांस लेने में दिक्कत होना 
  4. घबराहट 
  5. त्वचा सफ़ेद या पिली पड़ना 
  6. अनियमित धड़कन 
  7. चक्कर आना 
  8. सीने में दर्द 
  9. सिरदर्द 
  10. हात-पैर ठन्डे गिरना  
  11. हात, पैर या आँखों के निचे सूजन आना 
ऊपर दिए हुए लक्षण नजर आने पर रक्त परिक्षण कर इसका निदान कर लेना चाहिए।

शरीर में रक्त की कमी / Anemia के क्या कारण हैं ?

Causes of Anemia in Hindi   

शरीर में रक्त की कमी / Anemia होने के कई कारण हो सकते हैं। Anemia होने के प्रमुख कारणों को 3 प्रकार में बाटा जाता हैं।

  1. शरीर में पोषक तत्वों के अभाव या अन्य कारणों से पर्याप्त मात्रा में रक्त का निर्माण न होना। 
  2. शरीर में किसी कारण अंदरूनी या बाहरी रक्तस्त्राव होना। 
  3. शरीर में ही लाल रक्त कण और हीमोग्लोबिन का किसी कारण तेजी से नाश होना। 
शरीर में लाल रक्त कण में हिमोग्लोबिन के निर्मिती के लिए लोह तत्व / Iron, विटामिन B12, फोलेट और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों की जरुरत होती हैं।

शरीर में रक्त की कमी / Anemia के प्रकार और उनके कारण की जानकारी निचे दी गयी हैं :


  • लोह तत्व की कमी / Iron Deficiency Anemia : शरीर में लोह तत्व की कमी के कारण यह Anaemia होता हैं। लोह तत्व / आयरन के अभाव में बोन मेरो में हिमोग्लोबिन पर्याप्त मात्रा में निर्माण नहीं होता हैं। गर्भिणी महिला, अधिक मासिक स्त्राव, अलसर के रोगी, कैंसर पीड़ित और अधिक दर्दनाशक दवा का इस्तेमाल करने वाले लोगों में यह अधिक देखा जाता हैं। 
  • विटामिन की कमी / Pernicious Anemia : कुछ लोग आहार और दवा के रूप में विटामिन बी12 लेते है पर पेट में एक विशेष तत्व जिसे Intrinsic factor कहते है इसके अभाव में इस विटामिन का शरीर में absorption नहीं होता है और परिणामतः शरीर में रक्त की अल्पता / Anemia हो जाता हैं। 
  • रक्तस्त्राव / Bleeding : शरीर में अपघात, अलसर, बवासीर / पाइल्स  या किसी बीमारी के कारण अंदरूनी या बाहरी रक्त स्त्राव होने के स्तिथि में भी रक्त की बेहद कमी हो सकती हैं। तुरंत उपचार न करने पर यह जानलेवा साबित हो सकता हैं। 
  • रोग / Disease : किडनी रोग, कैंसर, एड्स, सन्धिवात, पाचन की समस्या जैसे कई जीर्ण रोग के कारण शरीर में खून की निर्मिति ठीक से न होने के कारण भी Anemia होता हैं। कभी-कभी जन्मजात या किसी संक्रमण के कारण लाल रक्त कण शरीर में तेजी से टूट कर घट जाते है, इसे Hemolytic Anemia कहा जाता हैं।   
  • निर्माण / Production : कुछ विशेष परिस्तिथि में जैसे की जीवाणु संक्रमण, दवा का दुष्परिणाम, विषैले तत्व और ऑटो इम्यून रोग में बोन मेरो में रक्त की निर्मिति नहीं होती हैं। इसे Aplastic Anemia कहा जाता हैं। 
  • अनुवांशिक / Hereditary : Sickle Cell और Thallessemia जैसे रोग में जन्मजात लाल रक्त कण में विकृति के कारण वह जल्दी टूट जाते है और रोगी के शरीर में रक्त की कमी हो जाती हैं।  

शरीर में रक्त की कमी / Anemia का निदान कैसे किया जाता हैं ?

Diagnosis of Anemia in Hindi

रोगी की तकलीफ / समस्या को अच्छे से सुन लेने के बाद डॉक्टर रोगी की शारीरिक जांच करते है और शरीरिक जांच में अगर रोगी में खून की कमी की आशंका आती है तो इसका निदान करने के लिए निचे दिए हुए जांच की जाती हैं। 
  1. CBC / Complete Blood Test : इस जांच आपके रक्त का नमूना लेकर इसमें विविध रक्त कण की जांच की जाती हैं। शरीर में लाल रक्त कण और हिमोग्लोबिन की संख्या सामान्य से कम आने पर Anemia का निदान किया जाता हैं। सामान्यतः एक वयस्क पुरुष का हीमोग्लोबिन 14 से 18 mg/dl और एक वयस्क महिला का हिमोग्लोबिन 12 से 16 mg/dl के बिच रहता है। 
  2. अन्य / Others : CBC जांच में रक्त की कमी की पृष्टि होने के बाद डॉक्टर रक्त की कमी का कारण पता करने के लिए रोगी के लक्षण और स्वास्थ्य ईतिहास के अनुसार कई अन्य जांच कर सकते है। जैसे की -
HB Electrophoresis
Bone marrow test 
Peripheral smear for Type of Anaemia 
Sickling Test 
Bleeding Time 
Clotting Time 
Stool test for occult blood
USG Abdomen
Endoscopy, Colonoscopy 
S.Vitamin B12
S.Ferritin 
Blood Iron, TIBC इत्यादि     

एक बार शरीर रक्त की कमी का मुख्य कारण पता लगने के बाद इसका उपचार आसानी से किया जा सकता हैं। शरीर में स्फूर्ति, बल और स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त प्रमाण में हिमोग्लोबिन का रहना बेहद आवश्यक हैं। शरीर में रक्त की कमी / Anemia दूर करने के लिए क्या उपचार किया जाता है इसकी सम्पूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए यहाँ  click करे 

शरीर में रक्त की कमी / Anemia दूर करने के उपाय और घरेलु नुस्खे।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share करे !

Post a Comment

1 Comments